उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर एक कॉलेज में एसडीएम की मौजूदगी में छात्रों को स्मार्टफोन बांटे जाने का वीडियो शेयर किया है। पार्टी ने कहा, "चुनाव आयोग...बीजेपी के नेतृत्व में आप अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं। संविधान की लाज बचाने के लिए दिखावे की कार्रवाई तो आप कर ही सकते हैं।"