कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को भेजा नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मांगा जवाब
कांग्रेस ने पटियाला से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कौर को लिखे पत्र में कहा, "अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"