कांग्रेस विधायक एकजुट हैं, सोनिया गांधी के कहने पर अपना खून बहा देंगे: राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के कहने पर सड़कों पर अपना खून बहा देंगे। बकौल खाचरियावास, बीजेपी राज्य सरकार को गिराना चाहती है और सरकार बचाने के लिए विधायक कुछ कह रहे हैं तो नेतृत्व को सुनना चाहिए।