केबीसी में पूछा गया महुआ मोइत्रा को लेकर सवाल, सांसद ने वीडियो शेयर कर कहा- सरप्राइज़ हुई
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें लेकर 'केबीसी-13' में एक प्रतिभागी से सवाल पूछे जाने के बाद फेसबुक पर शो की क्लिप शेयर की है। मोइत्रा ने कहा, "बीती रात केबीसी पर खुद को देखकर सरप्राइज़ हुई। धन्यवाद अमिताभ जी!" मोइत्रा की वीडियो क्लिप चलाकर प्रतिभागी से पूछा गया था कि 'यह सांसद कौन हैं?'