खेसारी के 'पत्नी के लिए भाई' बनने वाले बयान पर रानी चटर्जी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

छपरा (बिहार) से विधानसभा चुनाव लड़ रहे अभिनेता खेसारी लाल यादव के 'पत्नी के लिए भाई' बनने वाले बयान पर भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मतलब पति बनकर आप रक्षा नहीं कर सकते? हे भगवान! ये सब क्या सुनना पड़ रहा है।" यादव ने कहा था, "बाहर भाई की तरह पत्नी की रक्षा करता हूं।"