चर्चा हैं कि भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी आरजेडी के टिकट पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि छपरा सीट से उन्हें आरजेडी टिकट दे सकती है। गौरतलब है, प्रदेश में 6 व 11 नवंबर को मतदान होगा व 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।