inshorts

खुन्नस निकाल रही केंद्र सरकार: सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे पर शिवसेना

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे की निंदा करते हुए कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अपनी खुन्नस निकाल रही है। शिवसेना ने लिखा, "बीजेपी पहले सोनू सूद को कंधे पर बैठाती थी...दिल्ली सरकार के एक शैक्षणिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर बनने पर उनके खिलाफ छापे पड़ गए।"