असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न के आईएसआई एजेंट होने के आरोप की जांच के लिए संभवतः विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "कई तरह की गहरी जानकारियां सामने आ रही हैं और मंत्रिमंडल रविवार को इस पर चर्चा करेगा।"