गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

बीजेपी शासित गुजरात में सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर हुई अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया। अब गुजरात में शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने बताया कि गुजरात को 10 नए मंत्री मिल सकते हैं।