inshorts

एक फिल्म में रवि किशन विलेन और संजय निषाद हीरो बनें; सीएम योगी ने ली चुटकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान सांसद रवि किशन और मंत्री संजय निषाद पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दोनों को एक फिल्म में काम करना चाहिए। संजय निषाद हीरो और रवि किशन विलेन बनें, विधायक फतेहबहादुर सिंह को भी छोटा-मोटा रोल दिया जाए। योगी की इस बात पर सभा में ठहाके लगे।