गोल्ड और कैश की गड्डियों का शो-ऑफ पड़ा भारी, यूट्यूबर कपल के घर से ₹1 करोड़ के गहने हुए चोरी
कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के यूट्यूबर कपल विनोद कुमार और मधुमिता के घर से चोरों ने ₹1 करोड़+ कीमत के 118 सॉवरेन सोने के गहने और ₹50,000 नकदी चुरा ली है। मधुमिता हर महीने सोना खरीदतीं और दोनों अक्सर वीडियो में गहने व कैश की गड्डियां दिखाते थे। कुछ दिन पहले भी उन्होंने पूजा घर में रखा नोटों का अंबार दिखाया था।