गोवा में नौकरियां बेच रही है बीजेपी सरकार, एसआईटी से हो जांच: कांग्रेस

कांग्रेस ने गुरुवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर नौकरियां बेचने का आरोप लगाया और धन लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने जैसे घोटाले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, "कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार हुए लोग किसी न किसी तरह बीजेपी से जुड़े हैं।"