चुनाव जीतने के बाद Sadhguru का आशीर्वाद लेने पहुंची Kangana Ranaut

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा लोकसभा सांसद, कंगना रनौत तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में गईं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह सद्गुरु के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।