कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिवंगत सिंगर ज़ुबीन गर्ग को असम के सोनापुर में श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने दिवंगत के परिवार से मुलाकात भी की। राहुल ने सिंगर की मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा, "ज़ुबीन के परिवार और असम के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सिंगापुर में क्या हुआ था?"