पश्चिम बंगाल में जादवपुर से टीएमसी सांसद सायोनी घोष का कोलकाता एयरपोर्ट से निकलने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चेहरा छिपाती दिख रही हैं। सायोनी ने जींस-टॉप पहन रखा था और उन्होंने सिर पर टोपी व चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। गौरतलब है, टीएमसी के बागी सांसदों की सूची में उनका नाम भी शामिल है।