केंद्र सरकार द्वारा कपड़ों व जूते-चप्पल पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है, "मोदी सरकार की 'जनता की जेब काटो स्कीम' की अगली किस्त जारी हुई।" उन्होंने ट्वीट किया, "देश की जनता पर महंगाई का तड़का...बीजेपी रोज़ इतने बेरहम फैसले थोप कर क्या साबित करना चाहती है?"