अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कर्स्टन डेविस को देश की नई नैशनल साइबर डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वह इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग में चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर थीं। उन्हें साइबर सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में करीब 20 साल का अनुभव है। कर्स्टन ने यूनिलीवर समेत कई बड़ी कंपनियों में साइबर सुरक्षा से जुड़ी ज़िम्मेदारियां संभाली हैं।