टिकटॉक स्टार रह चुकीं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के परिवार के एक सदस्य ने बताया है कि फोगाट का सोमवार को गोवा में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। फोगाट ने 2019 में हरियाणा की आदमपुर सीट से तत्कालीन कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह बिग बॉस 14 में प्रतिभागी भी रही थीं।