टेस्ला ने भारत आने से पहले पीएमओ से इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क घटाने का आग्रह किया: खबर

बकौल रॉयटर्स, टेस्ला ने भारत में प्रवेश से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की अपील की है। भारत में टेस्ला के पॉलिसी हेड मनुज खुराना व अन्य अधिकारी इस सिलसिले में पिछले महीने पीएमओ गए थे। इसके अलावा टेस्ला ने प्रधानमंत्री व एलन मस्क के बीच बैठक का आग्रह किया है।