दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों को हिंदी में लिखा पत्र
यूपी के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से दवाइयां और जांच हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर साथी अपनी मातृभाषा भोजपुरी और अवधी में संवाद करेंगे तो मरीज़ों को आपकी बात और अधिक समझ में आएगी और चिकित्सकीय व्यवस्था में मरीज़ों का लाभ भी होगा।