For the best experience use inshorts app on your smartphone

Health News

यूपी के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से दवाइयां और जांच हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर साथी अपनी मातृभाषा भोजपुरी और अवधी में संवाद करेंगे तो मरीज़ों को आपकी बात और अधिक समझ में आएगी और चिकित्सकीय व्यवस्था में मरीज़ों का लाभ भी होगा।
short / 04:15 pm on 25 Sep
गुजरात के वडोदरा और सूरत में दवाओं के कथित अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में 4-कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करजन में 2-कंपनियों के लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान खांसी की दवा एनरेक्स (कोडीन) की 13,938 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹27.8 लाख है।
short / 09:44 pm on 08 Oct
चीन में किए गए एक अध्ययन में AI प्रणाली ने 104 लोगों पर किए परीक्षण में 98% सटीकता के साथ कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) के सभी 40 मरीज़ों की सही पहचान की। हालांकि, उसने 2 स्वस्थ लोगों को भी इस बीमारी से पीड़ित बता दिया। यह प्रणाली चेहरे और जीभ की तस्वीरों का डीप लर्निंग तकनीक से विश्लेषण करती है।
short / 05:51 pm on 18 Oct
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं ने AI आधारित मच्छर ट्रैप बनाया है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को 98% से अधिक सटीकता से पहचानता है। रोशनी, फैन और AI कैमरे से लैस यह ट्रैप बेहद कम बिजली खर्च करता है। USF स्टार्टअप डिजिटोमी ने इसे बाजार में उतारा है। प्रोफेसर रायन कार्नी और प्रोफेसर श्रीराम चेल्लाप्पन ने इसे बनाया है।
short / 12:08 pm on 27 Oct
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone