बलिया (यूपी) में बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देते थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उनको लाइन हाज़िर किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर बलिया (नगर) सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।