दिल्ली में शुरू होगी दुर्गा ई-ऑटो योजना, महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो

दिल्ली सरकार की दुर्गा ई-ऑटो योजना को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल गई है। इसके तहत पहले चरण में 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इसके लिए नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पोर्टल से आवेदन करना होगा और लॉटरी से चयन किया जाएगा। लाभार्थी दिल्ली EV पॉलिसी-2026 के तहत खरीद प्रोत्साहन के भी पात्र होंगे।

Load More