दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में माहौल खराब करने की जानकारी मिली, पुलिस अलर्ट: राज्य के गृह मंत्री

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटील ने बुधवार को कहा, "दिल्ली में जो कुछ हुआ उसके बाद, हमारे पास महाराष्ट्र में माहौल खराब करने के इनपुट हैं।" उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। बकौल मंत्री, राज्य में पिछले कुछ दिनों में शांति भंग करने का काम शुरू हो गया है।