नेता-अभिनेता रवि किशन ने एक पॉडकास्ट में अपने नाम से शुक्ला सरनेम हटाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "शुक्ला नाम से काम नहीं मिलता था। उस समय पर दूध वाला और केला वाले भैया वाला मामला था। हम बोले सरनेम कुछ रहे या न रहे...घर चले, पैसा आए और काम मिले। भूखा आदमी इन सारे प्रपंचों में नहीं पड़ता।"