नीतीश कुमार ही होंगे बिहार में NDA के सीएम फेस: उनके बेटे निशांत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के सीएम फेस होंगे। उन्होंने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।