नाम- 'टक्कर मारना', 'राम ने यादव को मारा'; यूपी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट में दिखे अजीबो-गरीब नाम
यूपी एमएलसी चुनाव से पहले वोटर-लिस्ट में दर्ज अजीबो-गरीब नाम की सूची वायरल हो रही है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की बताई जा रही सूची में एक मतदाता का नाम 'राम ने यादव को मारा' और पिता का नाम 'मूर्खचंद', एक मतदाता-उसके पिता का नाम 'टक्कर मारना' और एक अन्य मतदाता का नाम 'अली के पास है' लिखा है।