नैशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस हीरोइन ने 2 साल में खड़ा कर दिया ₹400 करोड़ का बिज़नेस
फिल्म 'मिमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वालीं अभिनेत्री कृति सेनन के ब्यूटी ब्रैंड 'लेट्स हाइफन' ने 2-साल में ₹400 करोड़ का एनुअल रेवेन्यू पार कर लिया है। कृति ने हाल ही में बताया कि कंपनी को बनाने के लिए उन्होंने पूंजी निवेश किया है और उन्हें उम्मीद है कि अगले 4 साल में कंपनी का टर्नओवर ₹1,200 करोड़ होगा।