पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को 'ढोंगी' बताते हुए कुमार विश्वास द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, "क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे।" गौरतलब है, कुमार ने केजरीवाल को पंजाब के अलगाववादियों का समर्थक बताया था।