अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शुरू किया 'नवेली वेंचर्स', स्टार्टअप्स को देंगी 'नई पहचान'
अमिताभ बच्चन की 28-वर्षीय नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने नए वेंचर 'नवेली वेंचर्स' की आधिकारिक घोषणा की है। नव्या ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि 'नवेली वेंचर्स' नंदा फैमिली ऑफिस का एक स्ट्रैटेजिक वेंचर आर्म है। यह कंपनी विशेष रूप से डीप टेक, स्पेस, क्लीन एनर्जी, AI, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थ सेक्टर के स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करेगी।