अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की और देशव्यापी लॉकडाउन लागू करते समय 'उदासीन रवैया' अपनाने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "(यह घोषणा) इस मनोभाव के साथ की गई थी कि मुझसे किसी मदद की उम्मीद मत कीजिए, मैं अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ाने की योजना बना रहा हूं।"