पीएम मोदी ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ, कहा- सच सामने आ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रिलीज़ हुई अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की है। पीएम मोदी ने एक X यूज़र के पोस्ट को रीपोस्ट कर लिखा है, "अच्छी बात है कि यह सच सामने आ रहा है और वो भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें।"