'इंडिया टीवी' के इवेंट में अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो मैं राजनीति में नहीं आती और न ही बीजेपी जॉइन करती।" वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव को लेकर कंगना ने कहा कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि समाज में भी महिला लेखकों, अभिनेत्रियों और निर्देशकों को कम आंका जाता है।