प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा है कि अभिनेता देवानंद से इमरजेंसी का समर्थन करने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "देवानंद ने ऐसा करने से मना कर दिया...इसलिए दूरदर्शन पर उनकी फिल्में बैन कर दी गईं। प्रधानमंत्री ने कहा, "किशोर कुमार ने भी कांग्रेस के लिए गाने से मना किया तो...आकाशवाणी पर उनके गाने प्रतिबंधित कर दिए गए।"