शोमैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती पाकिस्तान में भी मनाई गई है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद फहीम नामक एक शख्स ने केक काटने का वीडियो शेयर कर लिखा है, "हैप्पी बर्थडे राज कपूर, उनकी 100वीं जयंती को उनके जन्म स्थान पेशावर की 'कपूर हवेली' में सेलिब्रेट किया गया।"