inshorts

पुतिन ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर दी बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। पुतिन ने कहा, "मैं हमारे अच्छे और दोस्ताना संबंधों को अहम मानता हूं...हम आगे भी भारत-रूस के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत और साथ मिलकर काम करते रहेंगे।" पीएम मोदी को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।