'कुंडली भाग्य' फेम टीवी ऐक्टर संजय गगनानी और ऐक्ट्रेस पूनम प्रीत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के 5 साल बाद अपनी पांचवीं सालगिरह पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी दी। संजय के अनुसार, उनके घर मार्च तक नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद है। दोनों ने 2021 में शादी की थी।