प्रियंका गांधी के बेटे द्वारा ली गईं विरोध-प्रदर्शन की 70 से ज़्यादा तस्वीरें एग्ज़ीबिशन से हटाई गईं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने दावा किया है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी फोटो प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले उनसे 105 में से 75 तस्वीरें हटाने/बदलने को कहा गया। उनके मुताबिक, इनमें से ज़्यादातर तस्वीरें दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों से जुड़ी थीं। उन्होंने कला पर ऐसी पाबंदियों को गलत बताया।