राजनीतिक स्टेटमेंट्स की वजह से कई प्रोजेक्ट्स से धोना पड़ा हाथ: प्रकाश राज को लेकर उनकी पत्नी
ऐक्टर प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा ने बताया है कि प्रकाश राज के पॉलिटिकल बयानों की वजह से उन्हें कई फिल्मों-विज्ञापनों से हटाया गया। उन्होंने कहा, "कई फिल्में ऐसी रहीं जिनमें एडवांस देने के बाद उन्हें हटा दिया गया...इन बयानों के कारण इंडस्ट्री में उनका काम बहुत प्रभावित हुआ...लेकिन इतना संघर्ष झेलने के बाद भी उन्होंने कभी गलत का साथ नहीं दिया।"