पंजाब के सीएम चन्नी के भाई ने बस्सी पठाना सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के छोटे भाई डॉक्टर मनोहर सिंह ने घोषणा की है कि वह बस्सी पठाना निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मैं अपने भाई (चन्नी) से आज सुबह (रविवार) मिला...और कहा कि मुझे जनता के साथ जाना है...वे चाहते हैं कि मैं निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ूं।"