पटियाला (पंजाब) में शनिवार को बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी परनीत कौर के चुनाव प्रचार के दौरान प्रदर्शन कर रहा एक किसान बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गया। इसके बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के वक्त किसान संगठन से जुड़े लोग कौर की कार रोककर प्रदर्शन कर रहे थे।