प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में पटना के रामचक बैरिया में बनने वाले ₹514.59 करोड़ के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस प्लांट में पटना समेत 13 नगर निकायों से रोजाना आने वाले 1,600 टन कचरे से 15 मेगावाट बिजली, बायोगैस और जैविक खाद बनाई जाएगी। परियोजना करीब 40 एकड़ में विकसित होगी।