भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह द्वारा बीते दिनों लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचकर हंगामा करने व फूट-फूटकर रोते हुए कई आरोप लगाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ज्योति जी, क्या ये सच नहीं है कि...मैंने आपको ससम्मान घर बुलाया...आपने एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइए जो मेरे बस में नहीं...मैंने पुलिस नहीं बुलाई।"