भोजपुरी ऐक्टर व सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगी। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और वह दूसरे स्थान पर रहे थे।