पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, कहा- चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने X पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की...ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है।" इस पोस्ट के बाद उनके चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है।