inshorts

पीएम की मूवमेंट के कारण होशियारपुर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली: सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी की मूवमेंट के कारण उन्हें होशियारपुर आने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा, "मैं सुबह 11 बजे ऊना में था लेकिन अचानक (होशियारपुर के लिए) उड़ान भरने की अनुमति अस्वीकार कर दी गई...इसे नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया।" बकौल चन्नी, मेरे पास उतरने की इजाज़त थी।