पीएम मोदी सांसदों को बुला-बुलाकर कहते हैं कि लोगों को भड़काओ: राजस्थान के सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम सांसदों को बुला-बुलाकर कहते हैं कि कानून तोड़ो, लोगों को भड़काओ। गहलोत ने आगे कहा कि सत्ता पक्ष का काम है कि जो हिंसा कर रहा है, उसे रोकें और यह प्रयास करें कि किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाए।