पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आईं नुपुर शर्मा

बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा बीते साल पैगंबर मोहम्मद पर उनके बयान पर हुए विवाद के बाद रविवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आईं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से जुड़े इवेंट में शामिल हुईं शर्मा ने वैक्सीनेशन से जुड़े वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा, "एक ही चीज़ कहूंगी...भारत माता की जय।"