प्रिय अमिताभ, इस बारे में ट्वीट कर मदद करें: यूपी में खचाखच भरी ट्रेन के वीडियो पर केरल कांग्रेस
केरल कांग्रेस ने यूपी में खचाखच भरी एक ट्रेन का वीडियो ट्वीट कर उसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन को टैग किया है। केरल कांग्रेस ने लिखा, "प्रिय अमिताभ बच्चन, हमें आपसे छोटी सी मदद चाहिए...आपके प्रभाव को देखते हुए...हम आपसे इस बारे में ट्वीट करने का आग्रह करते हैं...आपका साथ इनकी दुर्दशा की ओर ध्यान दिलाने में मदद कर सकता है।"