फराह खान संग नितिन गडकरी के घर पहुंचे उनके कुक दिलीप, कहा- सर मेरे गांव में सड़क बनवा दीजिए

कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर व्लॉग शूट किया है। इस दौरान दिलीप ने गडकरी से कहा, "सर मेरे गांव दरभंगा (बिहार) में ना एक सड़क बनवा दीजिए।" इस पर फराह खान ने शरारती अंदाज में कहा, "अरे! सर इतने बड़े-बड़े फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे बना रहे हैं।" यह सुनकर गडकरी हंसने लगे।

Load More